स्कॉर्पियो से कूद कर चालक ने बचाई जान, रेलवे कर रही मामले की जांच
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल में 19 अप्रैल को बड़ा हादसा होने से बच गया, जब रेलवे फाटक पार कर रहे स्कॉर्पियो वाहन को माल गाड़ी ट्रेन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया एवं घसीटते हुए लगभग 500 मीटर दूर तक ले गई।
बताया जाता है कि इस दौरान रेलवे वैगन का पहिया भी पटरी से उतर गया। जिससे स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि स्कॉर्पियो मालिक सह चालक प्रेमनाथ प्रसाद इस घटना में बाल बाल बच गया। उन्होंने स्कॉर्पियो से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना के वक्त रेलवे फाटक खुला था। उक्त माल गाड़ी ट्रेन कोयला लेकर डीवीसी की बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर आया था। कोयला अनलोड करने के बाद प्लांट के ही अंदर रेलवे वैगन को बैक कर रहा था। इसी दौरान प्लांट के फाटक को क्षतिग्रस्त करते हुए रेलवे वैगन बाहर निकल गया और सड़क पार कर रही स्कॉर्पियो को अपने चपेट में ले लिया।
घटना के बाद रेलवे एवं डीवीसी के अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताया कि यह रेलवे का मामला है। रेलवे वैगन का चालक गेट मेन को सूचना दिए बगैर प्लांट के बाहर कैसे निकला, यह तो वही बताएंगे। वही बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि रेलवे वैगन के चालक ने रेलवे गेट कर्मचारियों को सूचना दिया था कि नहीं इसकी जांच की जा रही है।
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो क्रमांक-JH01FT/3824 के मालिक अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि वह कथारा एक नंबर कॉलोनी में रहता है और 19 अप्रैल की सुबह बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन मेहमान को लाने अपने स्कॉर्पियो से जा रहे थे। बताया कि फाटक खुला था तभी अचानक रेलवे वैगन उसकी वाहन को चपेट में ले क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने रेलवे तथा डीवीसी प्रबंधन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
![]()













Leave a Reply