एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित रांची प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में 19 अप्रैल को हमर अधिकार मंच द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में झारखंड के 14 जिलों से आये प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मानव अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 और मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 1994 विषयक की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यशाला में हमर अध्यक्ष सह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट दीपेश निराला ने झारखंड के 14 जिलों से आये प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने सरकार से मांग किया कि वर्तमान में झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग में जो अध्यक्ष और दो सदस्यों का पद वर्षों से रिक्त है, उस पर तत्काल नियुक्ति कर आयोग को क्रियाशील किया जाय।
कार्यशाला में कहा गया कि हमर अधिकार मंच मुख्य रूप से सिविल राइट्स की जागरूकता पर काम करता है और नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों सहित सभी सिविल राइट्स की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराता है। मौके पर मुख्य वक्ता अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 30 के अनुसार झारखंड के प्रत्येक जिला के वैसे सेशन न्यायालय जिनको झारखंड सरकार के विधि (न्याय) विभाग के अधिसूचना संख्या 1718/एल दिनांक 04.07.2002 के द्वारा मानव अधिकार न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट किया गया है उसका प्रचार-प्रसार हो और वहां विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति तत्काल हो। उन्होंने कहा कि इसको क्रियान्वित करने की दरकार है, क्योंकि जनता जानकारी के अभाव में इसका प्रयोग नहीं कर पा रही है। इस संदर्भ में उन्होंने सिमडेगा के अपने मानव अधिकार न्यायालय के एक केस का उल्लेख केस स्टडी के रूप में वर्कशॉप में किया, जो उन्होंने ऊर्जा विभाग के खिलाफ लड़ा था।

कार्यशाला में मुख्य रूप से रांची से राधा देवी, गीता कुजूर, अखिल कुमार, पृथ्वी राज चौधरी, कुमार अभिषेक दुबे, दिनेश कुमार राय, सुजीत कुमार पांडेय, खुशबू देवी, ओमप्रकाश उपाध्याय, शिवानंद कांशी, नाजिया रशीद, संजय सिंह, बिरेंद्र नगड़ूवार, संजीत कुमार, रवि शंकर, मीना कुमारी, सोनालिका श्रीवास्तव, रजनी सत्यकाम, शोएब कलाम, अमरावती देवी, रेणुका तिवारी, चंद्र प्रकाश जैन, संदीप कुमार सिंह, गिरिडीह से चंद्रदेव बरनवाल उर्फ चंदू, रीतलाल मंडल, अमिताभ कुमार, शंभू कुमार गुप्ता, धनबाद से जय नारायण महतो, सिमडेगा से देशबंधु शास्त्री, पलामू से प्रिय ब्रत प्रसाद, लातेहार से रंजीत कुमार महतो, चतरा से गीता एक्का, लोहरदगा से शकील अख्तर, पलामू से मनोज सिंह, लातेहार से अमान्नुर भेंगरा, बोकारो से संतोष कुमार दसौंधी, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, नेम चंद महतो, गिरिडीह से बैजनाथ महतो, गढ़वा से पूजा कुमारी, पूर्वी सिंहभूम से आश्मा आरा शेख, नम्मी शेषाद्रि, आदि।
खूंटी से मार्शल बारला, रांची से नवल किशोर लाल, दीनबंधु कुमार (रांची), राजकुमार (रांची), जूही कुमारी चौधरी (रांची), प्रदीप राणा (लोहरदगा), रूपेश कुमार मेहर (सिमडेगा), प्रमोद कुमार (रांची), मनीष बक्शी (रांची), जमशेदपुर से दिनेश कुमार शर्मा, गाजो महतो, धनुर्जय सिंह (सिमडेगा), आंचल कुमारी (बोकारो), जितेश्वरी सूर्या (रांची), दुर्गादास मोदक (रांची), वेद प्रकाश साव (बोकारो), शिवदयाल चौधरी (रांची), संजय कुमार अग्रवाल (धनबाद), दिलीप कुमार (रांची), सुजीत कुमार सिंह (रांची), पप्पू कुमार (रांची), सूरज कुमार सिन्हा (सरायकेला खरसावां), चंदन प्रसाद (सरायकेला खरसावां), अनिरुद्ध कुमार (रांची), मोजाहिर सुल्तान (रांची), अरुणा प्रकाश (रांची), उमाशंकर सिंह (रांची), जय जयप्रकाश अग्रवाल (पलामू), उषा कुमारी (रांची), विनोद कुमार बेगवानी (रांची), अंकित कुमार लाल (पलामू), संतोष मृदुला (रांची), अशोक कुमार (रांची), आशीष कुमार जयसवाल (रांची) आदि ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन रेणुका तिवारी ने किया।
![]()













Leave a Reply