रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन, बाल संरक्षण इकाई तथा गैर सरकारी संस्था सहयोगिनी द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के आह्वान पर बोकारो जिले में विभिन्न स्टेकहोल्डर, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, थाना, स्कूल, कॉलेज, पंचायत कार्यालयों में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ अक्षय तृतीया के दौरान होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए सघन रूप से जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस संबंध में सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने 18 अप्रैल को बताया कि भारत सरकार, झारखंड सरकार तथा बोकारो जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान बाल विवाह की ज्यादा संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में 18 अप्रैल को जिला के हद में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेटरवार, चन्दनकियारी, गोमिया, चास तथा चन्दनकियारी प्रखंड कार्यालय, जिला बाल संरक्षण कार्यालय में मंदिर, धर्मगुरु के साथ बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार तथा अंचलाअधिकारी सेवा राम साव ने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है, इसलिए इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ आना होगा तथा इसके लिए सभी क्षेत्र में जन जागरूकता तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा की वार्डन लक्ष्मी कुमारी, चंदा कुमारी, चंदनकियारी के अंचल अधिकारी रवि कुमार आनंद, सहयोगिनी के रवि कुमार, सोनी कुमारी, अनिल हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply