Advertisement

भाजपाइयों ने श्रद्धा व् सम्मान के साथ मनाया रूपलाल महतो का 28वां शहादत दिवस

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के गोपालडीह में 18 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद रूपलाल महतो का 28वां शहादत दिवस मनाया।

इस अवसर पर सबसे पहले शहीद की पत्नी वीणा देवी, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, देवनाथ राणा, दौलत महतो, पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी, जितेंद्र सिंह सहित अन्य ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा ने कहा कि रूपलाल महतो हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

कार्यक्रम में पोखरिया की पूर्व मुखिया कंचन देवी, जितेंद्र प्रसाद महतो, सुकर साव, भगीरथ ठाकुर, नारायण महतो, श्रीकांत यादव, मिहिर महतो, युगल किशोर महतो, नीलकंठ मिस्त्री, सुनील मिस्त्री, जिबलाल महतो, कार्तिक मंडल, उमेश महतो, रामेश्वर महतो, हरिशंकर महतो, शंकर महतो सहित बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *