Advertisement

तेनु-बोकारो नहर की होगी मरम्मती, 27 की शाम बंद होगा नहर का पानी

संवेदकों द्वारा किया गया ऑफलाइन निविदा-प्रपत्र जमा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बहुउद्देशीय तेनु-बोकारो नहर के लगभग 184 स्थलों पर मरम्मती कार्य तेनुघाट बांध प्रमंडल एवं बोकारो इस्पात संयत्र, सेल विभाग के नेतृत्व में क्षेत्र के स्थानीय संवेदकों के माध्यम से कराई जाएगी।

तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजित कुजूर ने 18 अप्रैल को *जगत प्रहरी* को फोन से पूछे जाने पर बताया कि बीते 17 और 18 अप्रैल को कथित संवेदकों ने अपनी ऑफलाइन निविदा-प्रपत्र भरकर जमा कर दिया है। शीघ्र ही निविदाओं की जांच कर मरम्मती कार्य शुरू होगी। बताया कि नहर की 184 स्थलों को मरम्मती के लिए चिन्हित किया गया है। कहा कि संभावित आगामी 27 अप्रैल की रात नहर का जल प्रवाह बंद किया जाएगा। मरम्मती कार्य 28 से शुरू होकर छह दिनों में पूरी होगी। बता दें कि, बीते वर्ष भी नवंबर माह में उक्त नहर की मरम्मती कराई गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *