Advertisement

झारखंड बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता मौली सिन्हा का तेनुघाट में स्वागत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता मौली सिन्हा के 18 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ तेनुघाट ने अधिवक्ता मौली सिन्हा को बुके (फूलों का गुच्छा) और माला पहनाकर सम्मानित किया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी उन्हें फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

मालूम हो कि मौली सिन्हा झारखंड हाईकोर्ट रांची में प्रैक्टिस कर रही हैं। बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे तेनुघाट पहुंची थी। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि मौली सिन्हा की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मौली सिन्हा बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हितों, न्याय व्यवस्था और पेशेवर मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे।

मौके पर नवनिर्वाची सदस्य सिन्हा ने उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। स्वागत के अवसर पर वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा, राम बल्लभ महतो, अरुण कुमार सिन्हा, बद्री नारायण पोद्दार, सुरेश कुमार तिवारी, डी एन तिवारी, मो. मोबीन, वकील महतो, राजीव कुमार तिवारी, सुरेश राम, जनार्दन प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, पूनम कुमारी, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, आनंद कुमार श्रीवास्तव, रतन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, रोहित पराशर, जीवन सागर, प्रताप कुमार, रवींद्र नाथ बोस, पी सी दास, मनोज चौबे, राजकुमार यादव, तेजू करमाली, अजय अंबष्ट, मंटू कुमार, अनु प्रिया, छोटू कुमार सिन्हा, सरवर, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *