Advertisement

महात्मा हंसराज जयंती पर डीएवी कथारा में मनाया गया समर्पण दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 18 अप्रैल को महात्मा हंसराज जयंती समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पुरा विद्यालय परिसर ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा के भाव से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने भजन, कविता पाठ एवं भाषण के माध्यम से महात्मा हंसराज के महान जीवन, उनके त्याग, सेवा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शिक्षिका मधुमल्लिका उपाध्याय एवं संगीत शिक्षक संगीत कुमार द्वारा कर्णप्रिय सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा हंसराज न केवल एक महान शिक्षाविद थे, बल्कि वे सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतीक थे। कहा कि डीएवी विद्यालय की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अलख जगाया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक सह- सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे ने किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद सदन के इंचार्ज अतुल कुमार सिन्हा ने किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके भीतर व् नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

इस अवसर पर दयानंद सदन के इंचार्ज डॉ आर एस मिश्रा, अरबिंदो सदन के इंचार्ज बी के दसौंधी, श्रद्धानंद सदन के इंचार्ज आराधना सहित धर्मगुरु तेजो मित्र पाठक, आशीष कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन, रेखा कुमारी, बी के झा, संजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, जयपाल साव, रितेश कुमार, रंजीता पांडेय, संजय महतो, आलोक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुधांशु यादव, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू कुमारी, विमलेश कुमार, राहुल कुमार, संजीत कुमार वाहा, ममता पात्रा, आदिब अहमद, ओसिन, जय प्रकाश गिरि, संदीप मेहता, राखी राणा, दीपक कुमार सिंह, आशा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, विकास कुमार सिंह, सुमन कुमारी, निकिता कुमारी, बबली कुमारी, पुष्पांजलि राव, अनिर्बन दास, शंकर कुमार तिवारी, मानसी सिंह, सुरभि दुबे ,शुभाशीष चक्रवर्ती, सुजीत कुमार लाहा, आरती कुमारी, लालबाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना आदि विद्यालयकर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *