Advertisement

चास के मुस्कान हॉस्पिटल में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मॉक ड्रिल व् जागरूकता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत बोकारो जिला के उपनगर चास स्थित मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अग्निशमालय चास के तत्वावधान में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में तत्परता बढ़ाना और आमजनों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

फायर ऑफिसर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहम्मद जुनेद, शाहनवाज खान, सुनेश्वर सिंह और रॉकी कुमार झा की टीम ने अस्पताल कर्मियों और मरीजों के परिजनों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय और उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म सिस्टम और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम में मुस्कान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इरफान अंसारी, डॉ शहनवाज अनवर समेत कई चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी को अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *