प्रहरी संवाददाता/मुजफ्फरपुर(बिहार)(Bihar)। सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अभिनव निःशुल्क शिक्षा केन्द्र के प्रेरणास्रोत “अभिनव अनल” उर्फ साहिल बाबु की पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर जिला के हद में रम्भा चौक कन्हौली स्थित अभिनव निःशुल्क शिक्षा केन्द्र पर मनाई गई।
इस अवसर पर माल्यार्पण के साथ गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने एवं उनकी हर जरूरतों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित बच्चों एवं महिलाओं के बीच कपड़ा एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ हीं फलदार पौधे भी लगाए गए। यहां उपस्थित प्रमुख लोगों में ट्रस्ट के संरक्षक सीता राम राय, रम्भा देवी, सचिव अनिल कुमार अनल, सुनील कुमार, पिंटू यादव, समाजसेवी बबली साहू, नीलम गुप्ता, स्वाति कपुर, रंजना सिंह, विनीता चौधरी, कुंदन कुमार, बैजू कुमार, अबू जफर, अरुण कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत, विकास सहित कई लोग शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply