मुख्य न्यायाधीश को पुलिस प्रशासन के द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक 18 अप्रैल को रांची से देवघर जाने के क्रम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग के अतिथिशाला मे थोड़ी देर के लिए विश्राम किया। उनके आगमन पर बोकारो जिला उपयुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश को पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। साथ ही मुख्य न्यायाधीश द्वारा वन विभाग परिसर में पौधारोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार कुछ देर पेटरवार अतिथिशाला में रुकने के पश्चात मुख्य न्यायाधीश देवघर के लिए प्रस्थान कर गए। उनके पेटरवार आगमन पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, बोकारो जिला सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सहित जिला के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply