एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 17 अप्रैल को सामूहिक जप का आयोजन किया गया। सामूहिक जप में कुम 72 परिजनों ने एकसाथ गायत्री मंत्र का जप किया।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री परिवार कथारा के चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि बोकारो थर्मल रहिवासी भैरव महतो की 16 वर्षिया पुत्री ममता कुमारी असाध्य रोग से ग्रसित है। वह वर्तमान में टीएमएच मुम्बई में इलाजरत है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि सहयोग करना। इसी उद्देश्य को लेकर 17 अप्रैल को क्षेत्र के 72 परिजनों द्वारा सवा लाख गायत्री महामंत्र का जप कर उन्हें रोग से छुटकारा दिलवाने में सहयोग किया गया।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः आठ बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तक चला। वही समापन के पश्चात प्रसाद तथा भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी। सामूहिक गायत्री मंत्र जप में मुख्य रूप से चंद्रभूषण प्रसाद, शतीश वर्णवाल, लाल बाबू सिंह, शम्भु वर्णवाल, श्रवण कुमार पांडेय, राम सेवक पांडेय, अर्जुन महतो, शंकर कुमार वर्मा, रीना सिन्हा, वंदना सिन्हा, हरि प्रसाद, झरी लाल वर्णवाल सहित दर्जनों महिला-पुरुष गणमान्य शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply