झाकोमयू ढोरी खास का पीओ के साथ परिचयात्मक बैठक
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन पदाधिकारियो की क्षेत्र के अंडर ग्राउंड माइंस ढोरी खास प्रबंधन के साथ 17 अप्रैल को परिचयात्मक बैठक हुई। मौके पर अधिकारियो और यूनियन प्रतिनिधियो ने अपना-अपना परिचय दिया।
परिचयात्मक बैठक के दौरान यूनियन सदस्यों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। यूनियन के केन्द्रीय सचिव जय नारायण महतो, क्षेत्रीय सचिव जयनाथ मेहता, सेफ्टी बोर्ड सदस्य पंकज महतो ने कर्मियों का वरियता के आधार पर पदोन्नति, माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों का सेफ्टी सामान यथा हेलमेट, मास्क रबर, हैंड ग्लब्स आदि देने की मांग की गयी। साथ ही माइंस मे वेंटिलेशन का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन द्वारा बीते वर्ष एक लाख के बदले एक लाख 10 हजार कोयला उत्पादन पूरा करने पर पीओ सहित उनकी टीम को बधाई दिया गया।
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी आर एन सिंह ने कहा कि जो विषय परियोजना स्तर पर निष्पादित होगा, उसे जल्द पूरा कर दिया जायेगा। कहा कि मजदूर कंपनी के अंग हैं, उनकी सुख- सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। मौके पर कार्यवाहक मैनेजर राकेश मीणा, प्रबंधक एचआर सीताराम यूके, पीई ईएंडएम अभिषेक कुमार सहित यूनियन के बनवीर मिश्रा, किशुन नायक, डी के रजक, रामा वतार सिंह, हरि नारायण सिंह, बिरेंद्र महतो आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply