प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बिजली दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में भाजपा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 17 अप्रैल को बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में कार्यकर्ता बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की और अब बिजली बिल बढ़ाकर आम जनता का शोषण कर रही है। नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य में बिजली दरों में करीब साढ़े छह प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि इस बढ़ोतरी को जल्द से जल्द वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरिजा देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्तागण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply