Advertisement

जनता दरबार में 28 से अधिक मामलों की सुनवाई व् त्वरित निष्पादन के निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 17 अप्रैल को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 28 से अधिक आवेदकों की शिकायतों पर क्रमवार विचार किया गया।

डीडीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सहकारिता विभाग, स्थापना शाखा, चास अंचल, शिक्षा विभाग, राजस्व विवाद और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गयी। साथ ही निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज़ अंसारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *