रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर फोर जी रहिवासी आभावग्रस्त छात्रा प्रिया कुमारी ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से भावुक अपील की है।
प्रिया का कहना है कि उनके पिता की सड़क दुर्घटना में कमर टूट जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। फीस जमा नहीं होने के कारण सेक्टर आठ बी स्थित एक पब्लिक स्कूल में उसकी पढ़ाई रुक गई। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने न तो उसे कक्षा 8 की परीक्षा करने दी और न ही आगे पढ़ने की अनुमति दी।
प्रिया ने कहा कि, मैं पढ़ना चाहती हूं और इंजीनियर बनना चाहती हूं, लेकिन घर की हालत ऐसी है कि दो वक्त का खाना भी मुश्किल है। हाथ जोड़कर उसने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी पढ़ाई जारी रखने में मदद की जाए, ताकि उसका सपना टूटने से बच सके।
![]()













Leave a Reply