Advertisement

बालीडीह टोल प्लाजा के पास दुकान में चौथी बार चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में टांड़ बालीडीह टोल प्लाजा के समीप पाव रोटी विक्रेता ओमप्रकाश मिश्रा की दुकान में बीते 15-16 अप्रैल की देर रात चोरों ने अलबेस्टर तोड़कर बांस के सहारे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह इस दुकान में चौथी बार चोरी की वारदात है। दुकान मालिक द्वारा हर बार जरीडीह थाना को लिखित सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना पर जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस का ध्यान अन्य गतिविधियों में लगा हुआ है। उन्होंने जल्द ही बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *