Advertisement

सीबीएसई दसवीं बोर्ड में डीएवी कथारा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

प्रियेश ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर बना विद्यालय टॉपर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बीते 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया। जिसमें बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने आशातीत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्र प्रियेश कुमार ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वही प्रकृति प्रधान ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान को सुशोभित किया एवं अदिति कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि डीएवी कथारा के कुल 238 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। हर्ष की बात है कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। अर्थात 238 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की छात्रा आन्वी कुमारी ने 93.4 प्रतिशत, अनन्या सौरभ ने 93 प्रतिशत, अर्णव वर्मा, आयुष राज और निकिता कुमारी ने 91.6 प्रतिशत, शारा सिन्हा ने 91.4 प्रतिशत, रेहान अफरीदी ने 91.2 प्रतिशत, मनीष कुमार महतो ने 90.8 एवं सोहन विश्वास ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

वहीं 80 से 90 प्रतिशत अंकों के बीच 45 विद्यार्थी रहे, जबकि 70 से 80 प्रतिशत के बीच 50 विद्यार्थियों ने सफलता पाई। 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अर्थात उत्कृष्ट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 85 रही।
विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए हमेशा से क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यह परीक्षा फल शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह का प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाएंगे।

विद्यालय के एलएमसी सह कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी.सिंह ने भी छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार विशेष तौर पर प्राचार्य को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कुशल प्रबंधन सफलता की प्रथम आवश्यकता होती है। प्राचार्य डॉ खान के नेतृत्व में विद्यालय क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बना रहा है और देश के लिए अनमोल मोती गढ़ रहा है।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर एस मिश्रा, जितेंद्र दुबे, आराधना, डॉ टी एम पाठक, असित कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन, बी के दसौंधी, रितेश कुमार, वीणा कुमारी, नीरज सिन्हा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया। इस परीक्षा परिणाम से संपूर्ण विद्यालय परिवार आह्लादित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *