आंदोलनकारियों को समझाने मौके पर पहुंची पुलिस व डीवीसी अधिकारी
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से निसनहाट पुलिया होते नूरीनगर के समीप ऐश पौंड तक जाने वाली पाइपलाइन से गोविंदपुर बस्ती के विस्थापितों को परेशानी हो रही है। पाइप फटने अथवा क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप से निकलने वाले छाई युक्त पानी ग्रामीणों के खेत में चले जा रहे हैं। जिस कारण उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लगी है।
जिसकी क्षतिपूर्ति को ले रैयत नियोजन की मांग कर रहे हैं। विस्थापितों ने इसे लेकर 16 अप्रैल को निसन घाट पाइप लाइन का मरम्मती कार्य रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के कारण बोकारो थर्मल प्लांट का छाई एस पौंड तक ले जाने में परेशानी हो रही है।
वही आंदोलन समाप्त कर मरम्मती कार्य फिर से शुरू करवाने को लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार सहित बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलन कर रहे रैयत विस्थापितों को समझाने का प्रयास किया गया। डीवीसी अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही बैठक कर समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। साथ ही कहा गया कि डीवीसी की एस पाइपलाइन जिन जिन रैयतों की जमीन से गुजरी है सभी की संयुक्त बैठक करने हेतु सूची बनाई जा रही है।
वही आंदोलन कर रहे रैयतों का कहना है कि डीवीसी प्रबंधन जबतक नियोजन नहीं देती है, मरम्मती कार्य बंद रहेगा। इस अवसर पर डीवीसी अधिकारी जसीम अहमद, बोकारो थर्मल थाना के एएसआई अरविंद सिंह, मनोज सिंह सहित विस्थापित प्रतिनिधि जलेश्वर महतो, रीता देवी, बिनोद महतो, संजय महतो, रंजन महतो, शिबू महतो, प्रकाश महतो, शंकर महतो, चंद्रिका महतो, बीणा देवी, सरिता देवी सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply