Advertisement

मांगों को लेकर आरसीएमएस का पीओ के साथ एजेंडा वार्ता

असैनिक विभाग के उदासीन रवैया से भड़के राकोमसं नेता वरुण सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह में कार्यरत मजदूर समस्याओं के समाधान को लेकर इंटक से संबद्ध राकोमसं की एजेंडा वार्ता जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी के साथ 16 अप्रैल को आयोजित की गयी। वार्ता में यूनियन द्वारा प्रबंधन को प्रेषित 26 सूत्री मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।

जारंगडीह परियोजना कार्यालय सभागार में आयोजित एजेंडा वार्ता में मुख्य रूप से जारंगडीह अस्पताल को पुन: चालू करने, कार्मियों जे आवासों की मरम्मति, रंग रोगन, तारफेल्टिंग करने, कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करने, मजदूर कॉलोनी में पड़े कचरे को साफ करने तथा नालियों की सफाई करने, कॉलोनीयों के जर्जर सड़क की मरम्मति करने, 16 नंबर कॉलोनी से शिव मंदिर के सामने चाहरदीवारी बनवाने, कामगारों को रविवारीय कार्य आवंटित करने, कंपनी की धारा 9:3:2 के तहत लाइव पोस्ट में उम्र सीमा 12 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष करने, काटे गए बकाया पेंशन राशि का मय ब्याज भुगतान करने, कार्य के अनुरूप पद देने, विभिन्न विद्यालयों के लिए स्कूल बस के समुचित व्यवस्था करने, कामगारों का मेंबरशिप वेरिफिकेशन अविलंब करने, यूनियन कार्यालय का मरम्मति करने, कोलियरी ऑफिस तथा अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था करने, रेलवे साइडिंग में महिला कर्मियों के लिए शौचालय बनवाने, खुली खदान में नियमित पानी का छिड़काव करने, महिला कर्मियों को यूनिफॉर्म तथा जूता देने, वाटर बोतल तथा तौलिया श्रमिकों को उपलब्ध कराने, कोलियरी क्षेत्र में उत्तम तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने आदि शामिल है।

इस अवसर पर यूनियन के सीसीएल सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में उनसे पुरी क्षमता से कार्य लेना संभव नहीं हो पायेगा, इसलिए प्रबंधन को चाहिए कि मजदूर समस्या का अविलंब समाधान करे। उन्होंने असैनिक विभाग पर कर्मचारियों के आवासों के जरूरी कार्यों तथा कचरे की सफाई के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इसे लेकर पीओ ने संबंधित अधिकारी को आगामी 20 अप्रैल को परियोजना कल्याण समिति सदस्यों के साथ कॉलोनी का निरीक्षण करने तथा एएमसी से संबंधित संवेदको के साथ कार्यों में लापरवाही के प्रति कड़े रुख अपनाने का निर्देश दिया।

मौके पर प्रबंधन की ओर से पीओ प्रवीर कुमार सेनगुप्ता, कोलियरी प्रबंधन एसके यादव, प्रबंधक मानव संसाधन गुरु प्रसाद मंडल, परियोजना अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक निखिल कुमार, अभियंता सहायक असैनिक सुजीत कुमार के अलावा यूनियन की ओर से आरसीएमएस सीसीएल व् कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष वकील अंसारी, अशोक ओझा, ब्रजेश सिंह, अंजनी सिंह, एसएन रेड्डी, हरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, किशोर मंडल, कृष्णा हरि, अनिल कुमार शर्मा, भीम नारायण मंडल, राजीव कुमार सिंह, रिंटू सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार, मोहम्मद नौशाद खान, सरबजीत सिंह, मोहम्मद सदीक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *