Advertisement

रांची सिटीजन फोरम प्रतिनिधिमंडल ने किया महापौर, उप-महापौर व् पार्षदों से भेंट

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित नगर निगम कार्यालय में 16 अप्रैल को रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर, उप-महापौर और सभी निर्वाचित 52 वार्ड पार्षदों से मुलाकात की। नेतृत्व फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला कर रहे थे।

इस अवसर पर उपस्थित मेयर, उप मेयर तथा वार्ड पार्षदों को अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा लिखित झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली 2015, झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम) 2017, झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली 2017 एवं नागरिक सुविधाओं की पुस्तक भेंट की। साथ हीं उन्होंने आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो।

जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, महापौर तथा उप-महापौर की पहली निगम बोर्ड मीटिंग के अवसर पर रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष निराला की अगुवाई में रांची के महापौर रोशनी खलखो, उप-महापौर नीरज कुमार एवं शेष सभी 52 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मिलकर उन्हें साधुवाद दी। सभी को सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला पर लिखित उपरोक्त पुस्तक भेंट की और सभी से आग्रह किया कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय हो और उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण हो।

प्रतिनिधिमंडल ने टाउन वेंडिंग कमेटी को सशक्त करने, सभी वार्ड में वार्ड समिति का गठन करवाते हुए वहां वार्ड सभा का आयोजन करवाने, ताकि जनता की योजना जनता के द्वारा जनता के बीच से ही चुनकर नगर निगम में आए तथा रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। प्रतिनिधिमंडल में फोरम अध्यक्ष के अलावा सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय, क्रॉउन पब्लिकेशन के राजेंद्र आर्या आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *