Advertisement

अंबेडकर जयंती समारोह का बोकारो थर्मल पार्क में भव्य आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी एडीसीएल की ओर से बीते 14 अप्रैल की देर संध्या बोकारो थर्मल स्थित अंबेडकर पार्क में बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह कार्यक्रम में उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान एस.के. अरजरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ए ए कुजूर उपस्थित रहे।
इससे पुर्व बीते 13 अप्रैल को स्थानीय ऑफिसर क्लब में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरे दिन 14 अप्रैल की संध्या सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समारोह में पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना प्रधान अरजरिया ने बच्चों को डॉ अंबेडकर के संघर्ष, उनकी प्रतिभा एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में रति मजूमदार एवं संजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता परिणाम, नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बीटीपीएस इकाई की प्रथम महिला रश्मि अरजरिया ने निभाई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल बोकारो थर्मल, द्वितीय स्थान कार्मेल हाई स्कूल (हिंदी माध्यम) बोकारो थर्मल तथा तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में केवि बोकारो थर्मल की शिक्षिका सारिका रानी तथा सचिव डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीस इकाई रमेश कुमार रहे। आयोजन में कोषाध्यक्ष स्टेफन राजन, संजय कुमार, ध्रुवा माझी, रामलाल पासवान, राहुल देवकांत, शिवचंद माझी, रति मजूमदार, बी.एन. प्रसाद, अमृत प्रकाश टुड्डू, महनंद राव, अलेश राज, गोविंद राजावत सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *