Advertisement

दिलीप चंद्र डे की पत्नी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए दीपक कुमार नायक, दी श्रद्धांजलि

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतु में दिलीप चंद्र दे की पत्नी के श्राद्ध कर्म में 15 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता दीपक कुमार नायक शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार झामुमो नेता दीपक दिलीप चंद्र दे की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, आजाद अंसारी, मुकेश नायक सहित कई स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर झामुमो वरीय नेता नायक ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *