Advertisement

घुजूडीह में कलश यात्रा के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड सहरिया पंचायत के घुजूडीह गांव में 15 अप्रैल को कुंभ कलश जल यात्रा के साथ तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत मुख्य अतिथि राजु महतो एवं इंद्रदेव महतो द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर और कन्याओं के माथे पर कलश रख कर किया गया, जो घुजूडीह शिव मंदिर से निकल कर सहरिया, पारटांड, पदनाटांड होते जमुनिया नदी पहुंची जहां आचार्य द्वारा वेद मंत्रोचारण के साथ सभी देवी देवताओं सहित वरूण देवता का आह्वाहन पूजन कर कलश में जल भरकर पुनः वापस यज्ञ स्थल पहुंचे।

यहां कलश देवता की आरती के बाद कलश स्थापित कराया गया।इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, गायत्री माता की जय, यज्ञ भगवान की जय, जन्म जहाँ पर हमने पाया, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां के हमने पहना वह है प्यारा देश हमारा, देश की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे आदि कई गगन भेदी नारे लगाए गए।

मौके पर आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, मुखिया संघ नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, रणविजय सिंह, भाकपा नेता गणेश प्रसाद महतो, जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, प्रखंड समन्वयक धिरज वर्णवाल, प्रखंड व्यवस्थापक जितेन्द्र शर्मा, कैलाश महतो, डेगलाल महतो, नारायण चौधरी, लालजी महतो, कन्हाई महतो, रोहित महतो, नंदलाल महतो, आशा देवी, रत्ना देवी, रंजीत महतो, जागेश्वर महतो, हरिलाल महतो, तारो महतो, मनोज महतो, गणेश महतो, धिरज कुमार, रवि कुमार, राहुल कुमार, सरस्वती देवी, राधा देवी, सावित्री देवी, सोनी देवी सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *