रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय परिसर से 15 अप्रैल को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार द्वारा सचल पोषण एवं टेली मेडिसीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बताया जाता है कि सचल पोषण एवं टेली मेडिसीन वाहन खासतौर पर खनन प्रभावित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कार्य करेगा।
वाहन रवानगी के अवसर पर जिला उपायुक्त झा ने बताया कि इस पहल के तहत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उक्त वाहन के माध्यम से त्वरित इलाज भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह वाहन सिविल सर्जन बोकारो के कस्टोडियन में संचालित होगा, जबकि समाज कल्याण विभाग जरूरतमंद क्षेत्रों का चयन करेगा। चिन्हित स्थानों पर वाहन रुककर बच्चों को उपचार और पोषण संबंधी परामर्श देगा। वाहन रवानगी के अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply