रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। 17वीं लान बाल एशिया चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर बोकारो जिले का नाम रोशन करने वाले सौरव कुमार को 15 अप्रैल को समाहरणालय में बोकारो विधायक तथा जिला उपायुक्त (डीसी) द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बोकारो की विधायक श्वेता सिंह और उपायुक्त अजय नाथ झा ने सौरव को शॉल, प्रशस्ति पत्र, पौधा एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को भी खेल क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि यह पूरे बोकारो के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। डीसी झा ने सौरव की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी और खेल संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply