Advertisement

बोकारो थर्मल मे सीआईएसएफ द्वारा मनाया गया अग्निशमन सेवा दिवस

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सीआईएसएफ बोकारो थर्मल कैम्प में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह का भी शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य उन वीर कर्मियों को याद करना है जो अपनी जान की परवाह किये बिना मौत से जूझ रहे देशवासियों की सुरक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। कहा गया कि वर्ष 1944 में हुए बॉम्बे डॉक विस्फोट में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में यह दिवस मुख्य रूप से मनाया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में सीआईएसएफ के उप समादेष्टा अरुण प्रसाद द्वारा डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख सुशील कुमार अजारिया को बैज लगा कर स्वागत किया। साथ ही बैरक में स्थित वीर जवानों के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया एवं वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

मंच का संचालन करते हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह की विस्तृत जानकारी निरीक्षक अग्नि ए. के. शर्मा द्वारा दी गयी। शर्मा ने मुम्बई पोर्ट पर हुए भीषण अग्नि कांड के बारे में बताया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा चैनर व पम्पलेट का विमोचन किया गया एवं अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखा कर सेवा सप्ताह की औपचारिक शुरुआत की गयी।
मौके पर मुख्य अतिथि सह परियोजना प्रधान अरजरीया द्वारा अग्निशमन कर्मियो के कार्य की सराहना की गयी।

साथ ही सप्ताह के दौरान आयोजित किये जाने वाले अग्निशमन जागरुकता कार्यक्रमों में उपस्थित जनों को बढचढ कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अन्त में सहायक कमाण्डेंट अग्नि अरुण कुमार गिरि ने मुख्य अतिथि व कार्यक्रम में सम्मिलित डीवीसी प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का साधुवाद दिया।

आयोजन के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ए. कुजूर, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी, परियोजना प्रधान के कार्यालय प्रभारी सूरज तिवारी सहित संरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज सिंह, राजीव करण, रणजीत, एस.के. चौधरी, सुभाष, एस. के पांडेय, रनबीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, शौकत मलिक, एल.बी.पांडेय, पीएचएस यादव, धीरज कुमार, के. शरद सचिन सुतार, के. जे.बाबू, राकेश थालौर, सरबजीत पाटिल, धनराज रंगास्वामी जेएम, उथैया कुमार, अन्य सीआईएसएफ बल सदस्य एवं उप कमाण्डेंट सीआईएसएफ अरुण प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *