एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में एकेकेओसीपी (ख़ासमहल) में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता एस हरि मूर्ती व संचालन सिस्टा के क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र कुमार ने किया।
सिस्टा बीएंडके एरिया के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मैनेजर सुमेधा नंदन और बतौर विशिष्ट अतिथि मजदूर नेता सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सुबोध सिंह पवार, विजय भोई, बीरेंद्र सिंह, डीपी मौर्या, अफताब आलम खान, सेफ्टी आफिसर संजय सिंह ने शामिल होकर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, पुष्प अर्पण किया।
मौके पर वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए डॉ अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने और उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया। मुख्य वक्ताओं में शैलेन्द्र कुमार, संतोष गोप, जयनाथ तांती, अहमद हुसैन ने भाग लिया। सभा का समापन सिस्टा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आलोक रंजन अकेला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय पासवान, मनोज सेवइयां, लक्ष्मण सोरेन, मनोज भगत, मुनिलाल पासवान, सिकंदर गंझू , रमेश पासवान, शिव कुमार बिरुली, दीपक दास, अविनाश हेंब्रम, सोनू कुमार महतो आदि ने बहुमूल्य योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply