Advertisement

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी और भारतीय समाज को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें। मौके पर संघ के महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, राजेश यादव, रोहित पांडेय, पदमा केसरी, पार्वती देवी, कमल मोदी, रितेश पाणीग्राही सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *