रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मुरहूल सुदी पंचायत अंतर्गत पिरगुल शिव मंदिर में चड़क पूजा के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए और उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भी उन्होंने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि चड़क पूजा हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे, जिन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया। मौके पर पूर्व विधायक के धर्मपत्नी कौशल्या देवी, उमेश कुमार जायसवाल, प्रेमचंद कालिंदी, मनोज कुमार गोपी साव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply