Advertisement

केवि बोकारो थर्मल में श्रद्धा व् उल्लास के साथ मनाई गई डॉ अंबेडकर जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में देश के महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ केवि बोकारो थर्मल के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे एवं अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में ज्ञान एवं प्रेरणा की ज्योति प्रज्ज्वलित हो गयी। इस अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सभी उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बाबासाहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ डे ने डॉ अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों तथा भारतीय समाज एवं संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझने, समानता एवं न्याय के मूल्यों को अपनाने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुमित कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुचारु एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में विभा रानी श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *