एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बीते 13 अप्रैल को कक्षा 5 मे प्रवेश के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे एवं दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर व मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के नामित प्रतिनिधि वरीय प्रबंधक चौधरी की अध्यक्षता में कक्षा 5 में प्रवेश के लिए लॉटरी का कार्यक्रम शुरू किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न कैटेगरी में केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में प्रवेश के इच्छुक बच्चों का नाम लॉटरी के माध्यम चयनित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने केंद्रीय विद्यालय के उपयोगिता व महत्त्व, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, शिक्षा द्वारा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा की ताक़त के विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को बताया। बच्चों की परवरिश में अभिभावकों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। पूरी लॉटरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्रवेश प्रभारी राकेश पाठक ने प्रवेश के नियम व प्रधानाध्यापिका विभा रानी श्रीवास्तव ने अधिगम पर प्रकाश डाला। संचालन प्रभात कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन विभा रानी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सना परवीन, निर्मल कुमार सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक व् अभिभावक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply