एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठन एचएमएस से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) द्वारा 14 अप्रैल को बाबासाहेब की जयंती पर उन्हें याद किया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में स्टॉफ रिक्रेशन क्लब कथारा में क्षेत्र के आरकेएमयू प्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती समारोह आयोजित कर मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह तथा संचालन जारंगडीह कोलियरी परियोजना के सचिव खगेश्वर रजक ने की। यहां क्षेत्रीय सलाहकार समिति व सेफ्टी बोर्ड सीसीएल कथारा क्षेत्र के सदस्य व क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, कल्याण समिति के सदस्य व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धनंजय सिंह मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
इसके बाद सभी सदस्यों ने बाबा साहेब की चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां बाबा साहेब के जीवनगाथा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। वही उनके पथचिन्ह पर चलने, समाज में शिक्षा का ज्योत जलाने, संघर्षशील बनने की प्रतिबद्धता ली गई। इस आयोजन में अशोक सिंह, महेश प्रसाद, मो. मिनाजुल आबेदिन, सतीश वर्णवाल, जेजे सांगा, विकास कुमार सिंह, सुधीर सिंह, कृष्ण दयाल सिंह, ललन राम, अरविंद सिन्हा, राजेश कुमार, रामराज चौहान, ओम प्रकाश रजक, अरविंद कुमार, मोहन ग्वाला, नरेश महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply