Advertisement

अंबेडकर जयंती पर गाल्होवार में चलाया गया स्वच्छता अभियान

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत स्थित अंबेडकर बस्ती में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी।

जानकारी के अनुसार के अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूर्व संध्या पर बीते 13 अप्रैल को गाल्होबार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अंबेडकर बस्ती में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल के आसपास, समारोह स्थल, स्कूल मैदान एवं मुख्य मार्ग की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान टेक्निकल इंजीनियर अर्जुन राम एवं डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड हजारीबाग यूनिट के सहयोग से विक्रम कुमार की अध्यक्षता में रहिवासियों के बीच 25 टी-शर्ट और 40 कैप का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विक्रम कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कहा कि समाज तभी विकसित हो सकता है जब हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में रहिवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनाएं। अपने गांव और मोहल्ले को साफ-सुथरा रखें तथा आने वाली पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान उपस्थित जनों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
इस अभियान में स्थानीय रहिवासी देवेंद्र, सूरज, कपिल, देवानंद, सचिन, कृष्णा, अजय, सागर, कुंदन, चंदन, अशोक, गोवर्धन, रवि, पप्पू सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *