एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। दीया जलाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हैप्पी बर्थडे टू अंबेडकर बोलकर बच्चों ने 14 अप्रैल को केक काटकर नायाब तरीका से समस्तीपुर शहर के शांति विहार मुहल्ला में मनाया बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 135वीं जयंती।
मौके पर उपस्थित बच्चों में मुख्य रूप से शांति विहार मुहल्ला के मनीष, ऋतिक, भार्गव, रूद्रांक्ष, नव्या, रानी, राज के अलावे भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दीनबंधु प्रसाद, पंकज कुमार, आर. के. दूबे, सीता देवी, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर यहां उपस्थित भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चे निश्चल भाव से नायाब तरीका अपनाकर बाबासाहेब की जयंती मनाने का निर्णय लिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जयंती कार्यक्रम में उन्हें सहयोग किया है।
![]()













Leave a Reply