Advertisement

अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग, नई सरकार को दी बधाई

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री एवं हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने भाग लिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले काजीपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने जिले के राजापाकड़ और सराय में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने बिहार में बनने वाली नई सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नई डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच को आगे बढ़ाने वाली सरकार है, जो बिहार को तेज गति से विकास के रास्ते पर ले जाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि यह सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, यह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सपनों के विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में भी काम करेगी। इस दौरान कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *