रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पिंडराजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय रहिवासियों की शिकायतों के बाद क्षेत्र के विधायक के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई।
बताया जाता है कि विधायक प्रतिनिधि कुमार प्रभात रंजन जब 13 अप्रैल को पीएचसी अस्पताल पहुंचे तो वहां एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से अस्पताल में डॉक्टर नहीं आ रहे हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पर रहा है।

मौके पर गोपालपुर पंचायत के मुखिया गुलाम अंसारी, पार्षद उत्तम गोप सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ने रहिवासियों आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या से बोकारो विधायक श्वेता सिंह और जिला उपायुक्त अजय नाथ झा को अवगत कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जा सकें और रहिवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
![]()













Leave a Reply