Advertisement

खैराचातर मंडल में भाजपा का सदस्यता अभियान, संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

इसे लेकर 13 अप्रैल को एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर भाजपा खैराचातर मंडल नेतृत्व ने विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो एवं मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक रहिवासियों को भाजपा से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहिवासी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे और संगठन को नई मजबूती देंगे। मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। हर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि अधिक से अधिक रहिवासी पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकें। भाजपा नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकार सम्मेलन में कई पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *