प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बांधडीह रहिवासी महावीर महतो की दिवंगत माताजी एवं आजसू नेता नरेन्द्र महतो की छोटी दादी के श्राद्ध कर्म में 13 अप्रैल को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ सहित उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक बाटूल ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन करता रहता है। उनके निधन से परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। श्राद्ध कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद किया।
![]()













Leave a Reply