Advertisement

मंडा पूजा में शामिल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतु गांव में आयोजित पारंपरिक मंडा पूजा कार्यक्रम में 13 अप्रैल को राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मंडा पूजा के पावन अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी भी उपस्थित रही, उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि मंडा पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उनकी कामना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे। प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि मंडा पूजा जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था को मजबूत करते हैं। इससे समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता बढ़ती है। वे सभी क्षेत्रवासियों के सुखद, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना करती है। मौके पर महेंद्र सिंह, दीपक नायक आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *