Advertisement

खाद-बीज व्यवसायियों का जिलाध्यक्ष बने अजित व् सचिव बने सुरेश महतो

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खुट्टा बाबा मंदिर परिसर में 13 अप्रैल को बोकारो जिला खाद-बीज एवं कीटनाशक व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हीरालाल महतो ने की।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अजित कुमार लोहानी, सचिव सुरेश महतो तथा नारायण कुमार गोराई को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन सुरेश महतो द्वारा किया गया। मौके पर हीरालाल महतो, निर्मल महतो, अरुण कुमार महतो, अर्जुन प्रसाद अग्रवाल, विजय महतो, बीनू लाल महतो, श्याम सुंदर नायक, वृंदावन गोराई, जितेंद्र महतो, मुकेश कुमार, पानेशर महतो, भारत भूषण महतो सहित काफी संख्या में खाद बीज भण्डार के व्यवसायी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *