Advertisement

ख़ास अंदाज़ में एआईएसएफ जिलाध्यक्ष ने मनायी ज्योतिबा फुले जयंती

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित योगदा कॉलेज में बीते दिनों ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) के रांची जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन ने महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले के जयंती को एक ख़ास अंदाज़ में मनाया। उन्होंने आइसा द्वारा चलाए गए विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह में भाग लिया और साथ ही अध्ययनरत छात्रों से जुड़ने की भी कोशिश की।

जानकारी के अनुसार एआईएसएफ जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन डोरंडा कॉलेज के हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, रूलर डिप्लॉयमेंट विभाग के छात्रों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में यहां मालूम हुआ कि छात्रों को उनके विषय अथवा विभाग में पेशेवर के तौर पर उनका भविष्य कैसा होगा? यह चिंता उन्हें सता रहा है। इस दौरान कॉलेज के कई छात्रों ने जिलाध्यक्ष से कहा कि उन्हें मालूम ही नहीं कि इन विषय को पढ़ कर वो आगे क्या करेंगे?

आइसा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मीड सेम का एग्जाम देने के बाद ज़्यादा संख्या में छात्र रांची स्टेशन की और कुच कर गए। इससे समझ में यह आया कि ज्यादातर छात्र दूसरे जिले से, मिलों की दूरी तय कर डोरंडा कॉलेज आ रहे हैं।आर्थिक अथवा सामाजिक तौर पर वे बेहद ही कमजोर है। छात्रों की विडंबना को साझा करते हुए जिलाध्यक्ष ने डोरंडा कॉलेज के प्रधानाचार्य से आग्रह किया कि छात्रों को मोटिवेशनल क्लासेज जो उनके कोर्स से सम्बन्धित हो उपलब्ध करवाने की कोशिश करें। मुमकिन हो तो छात्रों को प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *