Advertisement

डॉ आर शरण की स्मृति में पीवीटीजी दामोदर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिविर में 125 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दी गयी आवश्यक दवा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के दामोदर स्थित राजकीय कृत मध्य व् उच्च विद्यालय परिसर में 12 अप्रैल को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति स्वर्गीय डॉ रमेश शरण की स्मृति में आर शरण संस्था की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 125 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 20 से अधिक परहैया (पीवीटीजी) समुदाय के सदस्य शामिल थे। इस दौरान उपस्थित रहिवासियों की वजन माप, रक्त, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, बीपी, जुखाम, बुखार, खांसी, मलेरिया की जांच की गयी। जांच में कई मरीजों में बीमारियां पाई गई। सभी को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां दी गईं।

शिविर में पाया गया कि पीवीटीजी समुदाय में कुपोषण की समस्या गंभीर है। रहिवासी कमजोरी व त्वचा रोगों से पीड़ित हैं. आंख, दांत, गला, कान व स्वास्थ्य जांच कर सभी को ग्लूकोज़, ओआरएस, कैल्शियम, आयरन सप्लीमेंट और हेल्थ टॉनिक उपलब्ध कराया गया।

जानकारी देते हुए माकपा नेता सह कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बताया कि शिविर जनसहभागिता का एक उदाहरण रहा। इसकी विशेषता रही कि सभी चिकित्सकों ने परिवार सहित भाग लेकर सेवाएं दी। खान ने बताया कि शिविर में डॉ अखिलेश्वर प्रसाद पूर्व एम. डी. (मेडिसिन) सदर अस्पताल लातेहार व उनकी पत्नी पुष्पा देवी, डॉ अलीशा टोप्पो, बी.डी.एस बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र व उनके पति आलोक टोप्पो, डॉ अमर नाथ प्रसाद एम.बी.बी.एस सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी, झारखंड सरकार व उनकी पत्नी रीना देवी एवं कमला देवी, मुजाहिद खान डी.एम.एल.टी,अरमान एक्स-रे तकनीशियन ने सेवाएं दी।

शिविर के सफल संचालन में मुजाहिद आलम (बालूमाथ), नागेंद्र कुमार, अरमान और रेहान (चंदवा) ने सक्रिय सहयोग दिया। पंजीकरण कार्य आर शरण संस्था की सदस्य उषा कुमारी और स्वयं सेवक जीदन टोपनो, शिक्षक रंथु उरांव, आंगनबाड़ी सेविका सनिचरीया देवी, सहिया मुनीता देवी ने संभाला।

शिविर के आयोजक समन्वयक आर शरण संस्था के प्रबंधक प्रसाद ने कहा कि डॉ रमेश शरण सदैव ग्रामीण और वंचित समुदायों के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहे। उनका मानना था कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान या रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। वे कहा करते थे कि जिम्मेदारी की शुरुआत हमसे ही होती है। अंतिम पायदान पर खड़े महिला पुरुष की स्वास्थ्य बेहतर करना है।

संस्था की प्रबंधक नेहा प्रसाद ने सभी चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा तो आर. शरण संस्था लातेहार जिले के सभी पीवीटीजी टोलों, विशेषकर दुर्गम और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि संस्था शीघ्र ही कामता पंचायत के 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पीवीटीजी बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन भी करेगी, ताकि शिक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सके। शिविर के दौरान पीवीटीजी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी भी एकत्र की गई। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल चिकित्सा सेवा का माध्यम बना, बल्कि सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की सच्ची भावना का प्रतीक भी साबित हुआ।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को ईलाज और दवा उपलब्ध कराने के लिए आर शरण संस्था के प्रबंधक नेहा प्रसाद, चिकित्सकों और उसकी पुरी टीम को साधुवाद दिया है। शिविर में पंसस खान के अलावा पंचायत के मुखिया नरेश भगत, ग्राम प्रधान सुले उरांव, चंद्रदेव उरांव, ममता देवी, समाजसेवी सुधीर प्रसाद, मुकेश साव, स्वास्थ्य सहिया मुनीता देवी समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *