रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा स्थित तपोभूमि परिसर में 12 अप्रैल को बिरसा विनोद दिव्यांग तीरंदाजी अकादमी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह अकादमी न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। कहा कि सरकार और समाज को मिलकर ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि हर प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं स्थानीय रहिवासियों ने तीरंदाजों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इस पहल को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। अकादमी के शुभारंभ से खासकर दिव्यांग एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जहां वे अपने हुनर को निखारकर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल सुविधाओं का विकास युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगा। अकादमी के माध्यम से आने वाले दिनों में तीरंदाजी के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जाएगा, जिससे बगदा और आसपास के क्षेत्र खेल मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकेंगे।
![]()













Leave a Reply