Advertisement

स्व. विजय शेखर झा की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने किया याद

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चंडीपुर रहिवासी स्वर्गीय विजय शेखर झा के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल को श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए।

ज्ञात हो कि दिवंगत झा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवा निवृत्त शाखा प्रबंधक थे। दिवंगत के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सूरज जायसवाल शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि स्व. विजय शेखर झा एक सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी कमी समाज को सदैव खलेगी। श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण शोकाकुल रहा और सभी ने ॐ शांति कहकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *