रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो एवं चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में सोना-चाँदी की दो दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 4 पीस सोने का चैन एवं 20 पीस सोने का कानबाली बरामद किया है, जिसका कुल वजन 65.19 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद गहनों का अनुमानित मूल्य लगभग 8 लाख रुपये बताया जा रहा है।
इस संबंध में बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने 12 अप्रैल को कहा कि, जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कहा कि बरामद गहनों को सुरक्षित जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। कहा कि अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
![]()













Leave a Reply