रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भगवान हनुमान को बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक मानते हुए चिन्मय अमृत महोत्सव के तहत चिन्मय विद्यालय बोकारो में बीते 11 अप्रैल को भव्य हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक भक्तों ने भाग लिया, जिनमें विद्यार्थी, अभिभावक और श्रद्धालु शामिल रहे।
विद्यालय के खेल मैदान को भव्य हवन पंडाल के रूप में सजाया गया था, जहां 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने 27 हवन कुंडों में आहुति देते हुए 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूरा वातावरण भक्तिमय और अलौकिक हो उठा।

यह आयोजन चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर मिशन के सचिव हरिहर राउत सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक और प्राचार्य सूरज शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा से की गयी, इसके बाद सामूहिक पाठ और हवन संपन्न हुआ। अंत में आचार्या ने प्रसाद वितरण कर सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भक्ति और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होते हैं।
![]()













Leave a Reply