Advertisement

बोकारो जिला गायत्री शक्तिपीठ बालीडीह में जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गायत्री शक्तिपीठ बालीडीह में 12 अप्रैल को जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला स्तरीय गोष्ठी की गई। गोष्ठी में आगामी शताब्दी अनुयाज कार्यशाला के संबंध मे प्रखंडों से प्रगति प्रतिवेदन तथा संकल्प पत्र की मांग की गई।

इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से उपस्थित प्रखंडों के समन्वयको ने अपने अपने प्रखंडों का पत्रक जिला को उपलब्ध कराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी को नव युग की अगवानी में लग जाना चाहिए। आने वाला नये युग जिसे प्रज्ञा युग के नाम से जाना जायेगा, ये संकल्प हमारे गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का है। मनुष्य में देवत्व का जागरण और धरती पर स्वर्ग का अवतरण अवश्यंभावी है।

संरक्षक बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि गायत्री परिवार के सभी परिजनों को समय दान ओर अंश दान के लिये तैयार रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचम महतो, राम सुभग झा, सुमन देवी, एस एस राम, प्रमोद, धीरेन्द्र महतो, वेद प्रकाश केशरी, गोपालजी, नारायण चौधरी, धर्मदेव, शारदा देवी, सीमा देवी, देवन्ति देवी, बेबी देवी, गिरिवर महतो आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *