प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली रहिवासी फुटकर व्यवसायी अयोध्या मोदक की बीते 11 अप्रैल की रात रांची के एक अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गई। मृतक 54 वर्ष के थे। उनके निधन से परिजनों में शोक व्याप्त है।
बता दें कि, मृतक मोदक साईकिल द्वारा फेरी कर रेडीमेड वस्त्र बेचकर सपरिवार गुजारा करता था। बताते हैं कि उसे रास्ते में ही हृदयाघात लगा था। तुरंत रांची की अस्पताल ले जाया गया। उनके निधन से पूरा मोदक परिवार सहित मुहल्ले में भी शोक छाया है।
बताया जाता है कि 12 अप्रैल को दजवन की अंत्येष्टि स्थानीय दामोदर नदी तट पर किया गया। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं कई गणमान्य जनों ने शोक जताया व पत्नी सहित पारिवारिक सदस्यों को ढाढस बंधाया।
![]()













Leave a Reply