Advertisement

नेहरू फुटबॉल ग्राउंड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग स्थित नेहरू फुटबॉल ग्राउंड में 12 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में कई गणमान्य शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनूप सिन्हा न्द की। सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार के राजेश दुबे, धनबाद विभाग, अनुराधा राष्ट्र सेविका समिति धनबाद, सुरेश प्रसाद जिला समन्वय गायत्री परिवार सहित गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, ससबेड़ा मुखिया शांति देवी, हजारी मुखिया तारामणि देवी, गोमिया मुखिया बलराम, ख़म्हरा मुखिया बंटी उरांव, स्वांग दक्षिणी के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह व् कई गणमान्य उपस्थित थे।

सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं महाभारत श्लोक से किया गया। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद साहू, पी डी बर्मन, राकेश पांडेय, रणजीत अग्रवाल, प्रमोद स्वर्णकार, मनोज जैन, महेश स्वर्णकार, रंजीत साहू, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, विजय बरनवाल, फागू स्वर्णकार, बिनोद पासवान, अरविन्द साव, सुरेन्द्र कुमार, शिशु ठाकुर आदि ने अपना योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *