मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब ने प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर जताया शोक
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय फिल्मोधोग के प्रख्यात गायिका सुरो की मल्लिका आशा भोसले का मुंबई के एक अस्पताल में 12 अप्रैल को निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके आकस्मिक निधन पर बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल अंतर्गत फुसरो में बीते 1970 में गठित मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब की ओर से दिवंगत पार्श्वगायिका को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई।
बता दे कि, वर्ष 1933 की 8 सितंबर को जन्मी आशा ताई (आशा भोसले) की 12 अप्रैल को 92 वर्ष की उम्र में मुंबई की एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने बाल्य अवस्था में दस वर्ष की उम्र में ही गाने में रुचि रखने लगी थी। उन्होंने लगभग 20 भाषाओं की फिल्मों में अबतक 12 हजार गाना गाई है।हिंदी फिल्मों में सर्वाधिक एकल, तथा द्वेट गाने गाए हैं। कई फिल्मों में धार्मिक गीत भी गाए है।
उनकी गानों का वर्णन प्रस्तुत करना संभव तो नहीं, फिर भी उदाहरण बतौर प्रस्तुत है कि दिवंगत गायिका लता मंगेस्कर सहित अन्य गायिकाओं में आशा ताई की गायन शैली कुछ अलग थी। वर्ष 1957 में दिलीप कुमार, वैजयंती माला द्वारा फिल्माया गया उड़े जब-जब जुल्फे तेरी काफी लोकप्रिय रही।
वर्ष 1966 में बनी फिल्म मेरा साया का गीत झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, इसी वर्ष तीसरी मंजिल फिल्म का गाना ओ मेरे सोना रे, वर्ष 1968 में फिल्म आंखे का भजन मेरी सुन ले अरज बनवारी, शिकार फिल्म का वह गाना पर्दे में रहने दे, पर्दा न उठाओ, वर्ष 1969 में रिलीज फिल्म एक फूल दो माली के गाना सैयां ले गयो जिया तेरी पहली नजर, वर्ष 1970 में फिल्म जानी मेरा नाम का गाना ओ मेरे राजा, वर्ष 1972 में रिलीज फिल्म धर्मा का गाना इशारों को अगर समझो राज को राज रहने दो, फिल्म सीता और गीता का गाना हवा के संगसंग घटा के साथसाथ, वर्ष 1976 में बनी फिल्म चरस में आपके शहर में आई मिश्र की हसीना, वर्ष 1978 में फिल्म डॉन का गाना ओ मेरा दिल प्यार का दीवाना, वर्ष 1982 में धरम कांटा का गाना ये गोटेदार लहंगा, वर्ष 1983 में फिल्म हिम्मतवाला में गाना ता थैया ता थैया, वर्ष 1984 मे बनी फिल्म शराबी का गाना मुझे नौलखा मंगादे रे, वर्ष 1985 में बनी फिल्म तबायफ का गाना बहुत देर से दरपे आंखे लड़ी थी, हुजूर आतेआते बहुत देर कर दी आदि गाने आज भी कानों में सरताज हैं।
आशा ताई को श्रद्धा-सुमन अर्पित के करने वालों में मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष मंजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, सदस्य विजय छाबड़ा, अमित छाबड़ा, निरंजन दत्त, अनिल पाल, टाटा से करुणामय मंडल, जगरनाथ बेहरा, अनामिका, लक्ष्मी कुमारी आदि उनके सैकड़ो प्रशंसक शामिल है।
![]()













Leave a Reply